– सुभाष चंद्र लखेड़ा

विज्ञानकु…आह्वान -1

साथ चलिए

विज्ञानकु लिखिए

देश के लिए।

विज्ञान पर
हो अपनी नजर

होगा असर।

उद्देश्य यही
देश करे प्रगति
तेज हो गति।
भले के लिए
विज्ञानकु के हम
जलायें दीये।
जरूरत है
देश को विज्ञान की
नए ज्ञान की।
————–
पानी पर विज्ञानकु
विज्ञानकु…आह्वान – 2
उपलब्ध हो
अपनी भाषाओं में
हमें विज्ञान।
हिंदी में लिखें
हम अपनी भाषा
समृद्ध करें।
अपना शोध
वैज्ञानिक बताएँ
राजभाषा में।
जो भी शोध हो
उससे हो फायदा
बने कायदा।
आपसे आस
सुविधाएं पहुंचें
सबके पास।
————
डॉ० अब्दुस सलाम की उक्तियों पर आधारित विज्ञानकु

विज्ञानकु…आह्वान – 3

यह लें मान
समस्या समाधान
करे विज्ञान।
चाहिए ज्ञान
अपनाओ विज्ञान
होगा उत्थान।
सही विकास
पर्यावरण ह्रास
न हो जिससे।
करें उपाय
संसाधनों को कोई
न लूट पाय।
हमारी आस
हो सतत विकास
बिना विनाश।
लक्ष्य
————–
विज्ञानकु…आह्वान – 4
है अनजान
शरीर के बारे में
आम इंसान।
नींद क्यों आए
कोई उसे बताए

है जरूरी क्यों।

दिल हमारा
करता है क्या काम
उम्र तमाम।

क्यों नुकसान

करता धूम्रपान

दें उसे ज्ञान।

हो उसे ज्ञान
शराब क्यों खराब
भाई साहब।
——————————————————-
– सुभाष चन्द्र लखेड़ा, सी – 180 , सिद्धार्थ कुंज, सेक्टर – 7, प्लाट नंबर – 17, नई दिल्ली – 110075

Editor, the Credible Science Pradeep's name is definitely included in the science communicators who have made their mark rapidly in the last 8-9 years. Pradeep is writing regularly in the country's leading newspapers and magazines on various subjects of science.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *